हजारीबाग, अगस्त 31 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जलभराव जैसे हालात बन गए हैं। बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं। खेतों में पानी घुस जाने से किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हजारीबाग ज़िले का जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार हो रहे जलभराव से शहर की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गई हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से बहने वाली दामोदर, बराकर, कोनार और लारा जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश की वजह से स्थानीय नदी...