हजारीबाग, नवम्बर 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस के पहिए गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण थम सकते हैं। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले में कार्यरत करीब 22 एंबुलेंस के चालक और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) कार्य बहिष्कार पर जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण और दूरदराज के मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।कर्मचारियों का मुख्य आक्रोश अगस्त से अक्टूबर 2026 तक यानी तीन महीने का वेतन बकाया होने को लेकर है। इसके अलावा फरवरी 2025 से वेतन में की गई कथित मनमानी कटौती की वापसी, वाहनों की मरम्मत के लिए निजी पैसे खर्च करने के दबाव और फर्जी केस आईडी बनाने की बाध्यता खत्म करने जैसी मांगें शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बुधवार रात आठ बजे से 108 एम्बुलेंस कर्मचारि...