हजारीबाग, जुलाई 25 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों के आलोक में खाद्य सुरक्षा विभाग मंजर हुसैन और अमरीश पांडे ने शनिवार को शहर के व्यस्त इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। मेन रोड से लेकर गोला रोड तक चले इस सघन अभियान के दौरान नियमों को ताख पर रखकर बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों की गहन जांच की गई। इस दौरान बिना निर्माण और समाप्ति तिथि के धड़ल्ले से बिक रहे कृष्णा कच्ची घानी सरसों तेल की 21 बोतलों को जब्त कर लिया गया।गोला रोड स्थित राज कुमार संतोष कुमार प्रतिष्ठान की जांच में 910 ग्राम की 20 और 500 ग्राम की 1 बोतल पर एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं मिली, जिसे टीम ने तुरंत कब्जे में ले लिया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की बारीकी...