हजारीबाग, अगस्त 20 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। डीसी हेमंत सती के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कल्लू चौक स्थित वी-मार्ट, बाडम बाजार स्थित उत्सव फूड एंड कैफे और बिनोद डेयरी सहित कई प्रमुख दुकानों व रिटेल शॉप की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे बिना निर्माण और समाप्ति तिथि की जांच किए किसी भी खाद्य सामग्री की बिक्री न करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिठाइयों या अन्य खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर देने तथा प्रतिबंधित रंगों जैसे मेटानिल येलो के इस्तेमाल प...