Hazaribagh News: हजारीबाग पंचमंदिर में त्योहारों के दौरान न लगे ताला
हजारीबाग, अक्टूबर 8 -- पंचमंदिर में तालाबंदी पर हाईकोर्ट का निर्देश Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग के पंचमंदिर परिसर में तालाबंदी और श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर चल रहे विवाद में एक कड़ा निर्देश जारी किया है। न्यायमूर्ति राजेश शंकर की एकल पीठ ने प्रदीप कुमार एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य व अन्य डब्ल्यू पीसी नंबर 3244/25 मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों के सीजन में मंदिर परिसर को बेवजह बंद न किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना में कोई बाधा न आए।सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत में लिखित आश्वासन दिया कि मंदिर में किसी प्रकार का ताला नहीं लगाया जाएगा और श्रद्धालुओं को बिना रोक-टोक पूजा की अनुमति होगी। इस भरोसे के बाद कोर्ट ने अवैध ताला हटाने की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.