हजारीबाग, जुलाई 2 -- Hazaribagh News: हजारीबाग नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले तीन महीनों अप्रैल से जून तक में राजस्व संग्रहण के मोर्चे पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान निगम को विभिन्न वार्डों से कुल 6 करोड़ 9 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही विकास की गति को रफ्तार देते हुए निगम ने 649 नए हाउसहोल्ड का पंजीकरण भी सुनिश्चित किया है। यह जानकारी मेंयर अरविंद राणा ने दी। उन्होंने नगर निगम का आंकड़ा जारी करते बताते कि वार्ड संख्या 12 राजस्व वसूली के मामले में शहर का सिरमौर बना हुआ है।

राजस्व वसूली के आंकड़े इस वार्ड से प्रतिवर्ष लगभग 1 करोड़ 2 लाख 2 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, जिसमें से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ही 38 लाख रुपये जमा किए जा चुके हैं। राजस्व संग्रहण में वार्ड संख्या 5 दूसर...