Hazaribagh News: हजारीबाग ग्रीन सिटी की 53 रन से धमाकेदार जीत
हजारीबाग, नवम्बर 21 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। संजय सिंह स्टेडियम (वेल्स ग्राउंड) में शुक्रवार शाम रोशनी की चकाचौंध के बीच मेयर लीग क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट 2026 का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में हजारीबाग ग्रीन सिटी ने धनबाद धुरंधर को 53 रनों से हराकर जीत दर्ज की। हजारीबाग के महापौर अरविंद राणा के सौजन्य से आयोजित डे-नाइट टूर्नामेंट के पहले मैच में हजारीबाग ग्रीन सिटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में धनबाद धुरंधर की टीम हजारीबाग के गेंदबाजों के आगे 110 रनों पर सिमट गई।संजय कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: मेयर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज मुकाबले का उत्साह बढ़ाने के लिए हजारीबाग के महापौर अरविंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.