हजारीबाग, सितम्बर 24 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । हजारीबाग के विकास को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रख्यात सामाजिक-राजनीतिक हस्ती भैया अभिमन्यु प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वर्तमान व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के दावों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद ने कहा हजारीबाग के हृदय स्थल झील पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कहा कि हज़ारीबाग़ आज भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास से कोसों दूर है।

बुनियादी समस्याएँ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ज़िले की बुनियादी समस्याओं और अधूरे वादों की लंबी फेरिहरत पेश की।भाजपा नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद ने कहा कि हज़ारीबाग़ जैसी ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण जगह आज भी बुनियादी सुविधाओं के मामले में पिछड़ी हुई है। जिले में...