Hazaribagh News: हजारीबाग के पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा की धर्मपत्नी का निधन
हजारीबाग, अगस्त 30 -- Hazaribagh News: हजारीबाग नगर प्रतिनिधिपूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा की धर्मपत्नी सीता देवी का शनिवार तड़क 2:45 बजे, 85 वर्ष की आयु में उनके निवास स्थान, कोलघट्टी रोड, हजारीबाग में निधन हो गया। सीता देवी अत्यंत धार्मिक, सरल एवं संस्कारवान महिला थीं। उन्होंने जीवनभर परिवार के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अपने पति महावीर लाल विश्वकर्मा का साथ दिया। शनिवार को मुक्तिधाम में उनका दाह संस्कार किया गया। मौके पर उनके जानने पहचानने वाले कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.