हजारीबाग, सितम्बर 30 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। खेलो झारखंड 2026-27 के तहत अंडर-17 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का बुधवार को कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में भव्य शुभारंभ बुधवार को हुआ। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के सभी 16 प्रखंडों के बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर और ट्रैक में रेड रिबन काटकर खेल का औपचारिक उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ी हुए पुरस्कृतप्रतियोगिता के पहले दिन का प्रदर्शन पहले दिन आयोजित एथलेटिक्स और हॉकी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में इचाक के कुंदन कुमार और बालिका वर्ग में पृथ्वी उरांव...