हजारीबाग, अगस्त 8 -- Hazaribagh News: जिले में अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को एक और मजबूती मिल गई है। आपातकालीन परिस्थितियों में आग पर तुरंत काबू पाने और तंग गलियों या दुर्घटना स्थलों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए हजारीबाग और बरही को एक-एक आधुनिक मिनी वाटर टेंडर (दमकल वाहन) मिल गया है। इन नए वाहनों के शामिल होने से अब आगजनी की घटनाओं पर पहले से अधिक तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी। उक्त बातें जिला अग्निशमन पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर ने दी। उन्होंने इस मिनी वाटर टेंडर की खासियत बताते हुए कहा कि पारंपरिक बड़ी दमकल गाड़ियों के मुकाबले ये मिनी वाटर टेंडर कई आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इससे तंग इलाकों में आसान पहुंच होगी। शहर के घनी आबादी वाले इलाकों, संकरी गलियों और बाजारों में जहाँ बड़े वाहन आसानी से नहीं पहुँच पाते, वहाँ ये मि...