Hazaribagh News: सड़क किनारे संचालित दर्जनों दुकानों पर की गई बुलडोजर कार्रवाई
हजारीबाग, जुलाई 11 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़-गोमियां रोड स्थित हॉस्पीटल चौक में आए दिन हो रही जाम की समस्या से निजात पाने को लेकर शनिवार को प्रशासन की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की गई। जिसके तहत सड़क किनारे चल रहे दर्जनों अस्थायी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। विष्णुगढ़ सीओ नित्यानंद दास अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद थी। अभियान की शुरूआत विष्णुगढ़-गोविन्दपुर रोड स्थित जमुनियां नदी पुल के समीप से हुई। बुलडोजर द्वारा सड़क पर बनाए गए छत की सीढ़ियां, बरामदे, छप्पर, गुमटी तथा एस्बेस्टस शीट की दर्जनों दुकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया। बुलडोजर की जद में कई गुमटी, सब्जी दुकान, फल दुकान, होटल, सैलून, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.