Hazaribagh News: स्कूल में अतिरिक्त कक्ष और बाउंड्रीवाल निर्माण का किया शिलान्यास
हजारीबाग, जुलाई 15 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम लेवड़ा जमुआ में मंगलवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में अतिरिक्त कमरा और बाउंड्रीवाल निर्माण का शिलान्यास विधायक अमित कुमार यादव ने किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारना और बच्चों को एक सुरक्षित वातावरण देना उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्कूल मुख्य सड़क पीडब्लूडी रोड के बिल्कुल सटा हुआ है। जहां से हर समय तेज रफ्तार में वाहनों का आवागमन होता है। ऐसी स्थिति में यहां पढ़ने वाले छोटे-छोटे नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर हमेशा एक गंभीर खतरा और भय बना रहता था। बाउंड्री होने से बच्चे सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय के ठीक बगल में वन क्षेत्र होने के कारण जंगली हाथियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.