Hazaribagh News: स्कूल का दरवाजा तोड़कर हाथियों ने एमडीएम का अनाज चट किया
हजारीबाग, अगस्त 6 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के उमवि चामुदोहर में बुधवार के रात में हाथियों ने दरवाजा तोड़कर एमडीएम का अनाज चट कर गया। बताया जाता है कि झुंड में 20 से 25 जंगली हाथी है। बताया जाता है कि स्कूल के गोदाम में एमडीएम का साढ़े तीन क्विंटल चावल और 10 किलोग्राम दाल चट कर गया। हाथियों के भ्रमण से लगनवां, डोंडहारा, शिलाडीह, बगबंधवा, बंडासिंघा समेत कई गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं। लोग रतजगा कर रात गुजार रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गांवों में रात को बिजली गायब रहने से भी लोग परेशान हैं। एक ओर अंधेरे में जहां बरसात में जहरीले जीवों का भय बना रहता है तो वहीं दूसरी ओर हाथियों के उत्पात का भय भी सताता है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: जंगली हाथियों ने नष्ट कर डालीं किसानों की फसलें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.