Hazaribagh News: स्कूली छात्र-छात्राओं को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
हजारीबाग, जुलाई 20 -- Hazaribagh News: बड़कागांव/ हजारीबाग हिंदुस्तान टीम हजारीबाग एसपी अमन कुमार के निर्देशानुसार 20 जुलाई को बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने स्थानीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शिवाडीह में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान शिक्षकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा का अर्थ केवल नियमों को जानना नहीं, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में उतारना है। उन्होंने बच्चों को यातायात के विभिन्न संकेतों और नियमों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थी किसी भी परिस्थिति में मोटर वाहन न चलाएं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.