Hazaribagh News: स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए नौ का हुआ चयन
हजारीबाग, अगस्त 23 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची द्वारा आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया का आयोजन 21 एवं 22 अगस्त को खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम, रांची में किया गया। इस चयन प्रक्रिया में हजारीबाग जिले के वुशु खेल के नौ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय कैंप के लिए हुआ है। अंडर-17 बालक वर्ग में वासुदेव कुमार ठाकुर एवं कौशिक राज, अंडर-19 बालक वर्ग में मोहम्मद अमन अंसारी एवं राजकुमार, अंडर-17 बालिका वर्ग में निष्ठा कुमारी तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में शोभा कुमारी, कशिश राज, अनुपम कुमारी एवं दिव्या लक्ष्मी का चयन हुआ है। यह भी पढ़ें- प्रयाग पब्लिक स्कूल के 12 खिलाड़ियों ने जीते पदक इनमें वासुदेव कुमार ठाकुर एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.