हजारीबाग, अगस्त 12 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। हजारीबाग से बरही आ रहे स्कूटी सवार युवक बरही हाई स्कूल मोड़ के पास स्कूटी और 407 गाड़ी के बीच हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान और मुखिया प्रतिनिधि टिंकू आलम ने इलाज के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। बरही अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। दीपुगढ़ा हजारीबाग के रहने वाले रोबिन कुमार पिता अशोक सोनी अपनी स्कूटी से बरही आ रहे थे। बरही के हाई स्कूल मोड़ के पास स्कूटी और 407 मिनी ट्रक के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और 407 गाड़ी को थाना ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...