हजारीबाग, जुलाई 11 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के झुरझुरी पंचायत के गुंजरा में झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजना सोना-सोबरन योजना के तहत लाभुकों के बीच धोती, साड़ी और लूंगी का वितरण मुखिया सुमन कुमार, उप मुखिया प्रियंका कुमारी, वार्ड सदस्य मिक्की गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मुखिया ने कहा की इस योजना के तहत अनुदानित दर पर गरीबों को धोती,साड़ी एवं लूंगी मिलने पर बहुत बड़ी राहत मिलती है। वहीं उपमुखिया प्रियंका कुमारी ने कहा गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनुदानित दर पर सोना सोबरन योजना के तहत तन ढकने के लिए धोती, साड़ी व लूंगी उपलब्ध करा रही है। मौके पर जेएमएम नेता प्रमोद गुप्ता, डीलर विजय कुमार यादव, ललन यादव, लक्ष्मण यादव उर्फ लाक्षो, जीतू मांझी, कुंवर यादव, बोधन मियां ,शकूर मियां, सरजू रविदास, जानू म...