हजारीबाग, नवम्बर 3 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने भारतीय सेना में कार्यरत सैनिक पिंटू कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक चतरा को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। ज्ञात हो कि 19 अक्टूबर 2026 को इटखोरी थाना क्षेत्र के ग्राम विष्णापुर में छुट्टी पर आए सैनिक पिंटू कुमार के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें उन्हें चोटें आई थीं। इस मामले में 20 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई, लेकिन 14 दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आने पर संगठन ने चिंता जताई। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच, मेडिकल रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई तथा दोषी पाए जाने वाले...