Hazaribagh News: सेवाने नदी की तेज धारा में बहा 20 वर्षीय युवक, तलाश जारी
हजारीबाग, सितम्बर 2 -- Hazaribagh News: इचाक (हज़ारीबाग), प्रतिनिधि । इचाक प्रखंड के बोंगा गांव निवासी 20 वर्षीय टिंकू मेहता, पिता कैलाश उर्फ टेपा प्रसाद मेहता, बुधवार दोपहर सेवाने नदी की तेज धारा में बह गया। घटना करीब एक बजे की बताई जा रही है। टिंकू दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। तीनों कपड़े और चप्पल किनारे रखकर नदी में उतरे ही थे कि तेज बहाव में टिंकू बहने लगा। दोस्तों के शोर मचाने पर नदी किनारे मवेशी चरा रहे बोंगा और नगवां के ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि, बचाव दल और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। नदी में तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल पर नावाडीह, लोटवा और चौपारण से गोताखोर एवं तैराक दल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.