Hazaribagh News: सेवानिवृत्त चौकीदार को दी गई विदाई
हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: दारू, प्रतिनिधि। दारू अंचल कार्यालय में सेवानिवृत्त चौकीदार बंशी पासवान के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। 30 जून को 36 वर्ष 6 माह की सेवा पूरी करने के बाद वे सेवानिवृत्त हुए। सीओ रामबालक कुमार ने उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे दिन-रात हर परिस्थिति में क्षेत्र भ्रमण के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने बंशी पासवान एवं उनके परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में अंचल बड़ा बाबू अभय पासवान, सीआई सुबोध कुमार सोनी, अमीन मनोज कुमार, राहुल कुमार, प्रशांत कुमार, सुजीत कुमार सहित अंचल कर्मी, परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.