Hazaribagh News: सेवानिवृत्ति पर कौशल किशोर का पूर्व सैनिक एसोसिएशन ने किया सम्मान
हजारीबाग, सितम्बर 4 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।
सम्मान समारोह पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन, झारखंड की ओर से भारतीय सेना की 10 एफडी रेजीमेंट में 30 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए सूबेदार कौशल किशोर पांडेय का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संत कोलंबस कॉलेज के सामने फायर ब्रिगेड के समीप हुए कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। कौशल किशोर पांडेय ने कहा कि सेना में सीखे अनुशासन और अनुभव को गांव-समाज के युवाओं तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही। बताया गया कि उनके सेवाकाल में करीब 12 वर्ष फील्ड सर्विस में रहे। इस दौरान दो बार आरआर और दो बार हाई एल्टीट्यूड क्षेत्र में तैनाती हुई। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.