हजारीबाग, सितम्बर 14 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती के अटूट प्रेम व समर्पण के प्रतीक हरितालिका तीज व्रत को लेकर हजारीबाग जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने अपने अखंड सौभाग्य, सुयोग्य वर प्राप्ति और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए कठिन निर्जला उपवास रखा। रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस अनुष्ठान को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में पूरे दिन खरीदारों का तांता लगा रहा। त्योहार को लेकर सोमवार सुबह से ही मुख्य बाजार गुरुगोविंद सिंह रोड, मेन रोड, झंडा चौक, डेली मार्केट और मटवारी क्षेत्र में पूजन सामग्रियों व वस्त्रों की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। बांस की टोकरी, सूप, सिंदूर, महावर, सुहाग ...