हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि। सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना में भूमि अधिग्रहण के दौरान कट ऑफ डेट विस्थापित व्यक्तियों की गणना समेत अन्य विषयों को लेकर सोमवार को आहुत बैठक को स्थगित कर दिया गया है। इस संदर्भ में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार भू रैयतों उक्त बैठक की समय सीमा को लेकर असंतुष्ट थे। भू रैयतों की मांग है कि जबतक भू रैयतों की सहमति नहीं ली जाती है ,तब तक कोई बैठक आयोजित नहीं किया जाय। इसके साथ ही आयोजित सभा में सीसीएल चंद्रगुप्त कोल परियोजना और केरेडारी अंचल से कोई सरकारी कर्मी के बैठक में उपस्थित नहीं होने के कारण भी बैठक स्थगित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सीबी साउथ परियोजना के विरोध में ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस बैठक में उपस्थित चट्टी बरियातू पंचायत मुखिया झरी लाल महतो ने उपस्थित विस्...