हजारीबाग, जुलाई 13 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग सदर प्रखंड के सीतागढ़ा स्थित गुड़वा मौजा में जमीन विवाद और प्रशासनिक कार्रवाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। पीड़ित ग्रामीण कुदुस अंसारी ने सांसद को बताया कि प्रशासनिक टीम ने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए उनके साथ मारपीट की, जिससे उनका हाथ टूट गया। ग्रामीणों का आरोप है कि टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (टीटीआई) के प्राचार्य अपने रसूख का इस्तेमाल कर 1938 से ग्रामीणों के दखल-कब्जे वाली जमीन पर दावा कर रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि 1982 में उक्त भूमि (खाता संख्या-2, प्लॉट संख्या-632) के मालिकाना हक का फैसला उनके पक्ष में हो चुका है। साथ ही ग्रामीणों ने ट...