हजारीबाग, नवम्बर 26 -- Hazaribagh News: चौपारण प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण के मुख्य गेट के सामने अतिक्रमण और गंदगी के जमावड़े को लेकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनीकांत कुमार ने अंचल अधिकारी को पत्र लिखकर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि अस्पताल के मुख्य गेट के आसपास ठेला और दुकानों के लगने से अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है। वहीं, आसपास गंदगी का अंबार लगा रहने से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रभारी ने बताया कि मुख्य द्वार के बगल में ही दाल-भात केंद्र संचालित है। उसके आसपास गंदगी रहने से संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। डॉ. रजनीकांत कुमार ने बताया कि संबंधित दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को मौखिक रूप से अतिक्रमण हटाने और आसपास की जगह साफ-सुथरी रखन...