Hazaribagh News: सीआरपीएफ क्लब ने बेडोकला को एक गोल से हराया
हजारीबाग, जुलाई 10 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत के कोनहारा कला में एफसीबी क्लब कोनहारा कला के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुखिया अब्बास अंसारी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच सीआरपीएफ क्लब कोनहारा कला और एससी एलेवेन क्लब बेडोकला के बीच खेला गया। मैच में सीआरपीएफ क्लब ने पेनाल्टी शूटआउट में बेडोकला टीम को एक गोल से पराजित किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक एक गोल से बराबर रही। मौके पर मुखिया अब्बास अंसारी ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। कमेटी अध्यक्ष साजिद अंसारी के मुताबिक टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही है। प्रथम पुरस्कार 21 हजार 551और द्वितीय पुरस्कार 15 हजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.