हजारीबाग, अक्टूबर 3 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। सिलवार स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय स्वर्गीय मिलिता टुडू मेमोरियल 8वीं सब-जूनियर एवं 12वीं सीनियर-जूनियर राज्य स्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। झारखंड थ्रोबॉल की पूर्व कप्तान स्वर्गीय मिलिता टुडू की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में राज्य के 16 जिलों की टीमों से 800 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल और समापन समारोह में हजारीबाग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मैदान पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना...