Hazaribagh News: सिलवार में गाजे -बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
हजारीबाग, जुलाई 5 -- Hazaribagh News: दारू, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के सिलवार में नवनिर्मित भव्य शिव मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ को लेकर रविवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गईं । कलश यात्रा में 571 कलशयात्रियों ने माथे पर यज्ञ मंडप से कलश को लेकर पांच किमी पैदल चलकर डण्डई सिवाने नदी में मंत्रोचरण के बीच कलश में जल भरकर वापस कलश को यज्ञ मंडप में रखा। इस दौरान हर हर महादेव, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा। कलश यात्रियों को शरबत और प्रसाद देकर उपवास को तोड़वाया गया। इस बीच पांच दिनों तक कई कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Munger News: प्रसंडो गांव में शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा 8 जुलाई को भक्ति जागरण और 9 जुलाई को पूर्णाहुति, महाआरती एवं महाप्रसाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.