हजारीबाग, अगस्त 1 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। क्षेत्र में बढ़ते अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को सिकरी एनटीपीसी टाउनशिप के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने एंटी क्राइम एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सिकरी ओपी प्रभारी राम कुमार राम ने किया। जांच के दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली तथा वाहन चालकों के दस्तावेजों की भी जांच की।इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई के लिए मामला यातायात थाना हजारीबाग भेजा गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: अपराध नियंत्रण को लेकर वाहनों की हुई जांच अभियान के दौरान ओपी प्रभारी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन कर...