Hazaribagh News: सिंदूर खेला कर महिलाओं ने की अखंड सुहाग की कामना, विसर्जन जुलूस में उमड़े श्रद्धालु
हजारीबाग, अक्टूबर 21 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ शारदीय दुर्गा पूजा एवं दशहरा का त्योहार संपन्न हो गया। मां की विदाई के मौके पर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। 'अगले बरस तू जल्दी आ' की कामना के साथ भक्तों ने मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। स्थानीय बड़की बांध में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विष्णुगढ़ में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आठ दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अखाड़ा चौक समेत अन्य मंदिरों में स्थापित प्रतिमाओं का मंगलवार को विसर्जन किया गया था, जबकि सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रमुवां, नवदुर्गा पूजा समिति गोविंदपुर समेत अन्य पूजा समितियों की प्रतिमाओं का बुधवार को विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.