हजारीबाग, सितम्बर 4 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि श्रीकृष्णाष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को कृष्णापुरी गली नंबर-4 में एक भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजक समिति के अनुसार, संध्या 4 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों और कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं तथा भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:श्रीकृष्णा-राधा की मनमोहक झाँकीभक्ति गीत, नृत्य, संगीत और कविता पाठ, नाट्य मंचन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रही।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखना तथा नई पीढ़ी को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों से परिचित कराना है। यह भी पढ़ें- गैलेक्सी हाई स्कूल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्...