हजारीबाग, जुलाई 9 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। भाजपा के हजारीबाग जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल कमेटी में नए मंडल अध्यक्ष के चुनाव के बाद से कार्यकर्ताओं के बीच उपजे गहरे असंतोष पर विराम लगाने की कोशिश की है। मामले पर उन्होंने स्वयं संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करते हुए मंडल कमेटी का विस्तार किया है। जिससे पूरे मंडल कमेटी में खुशी की लहर है।

पदाधिकारियों का नाम मंडल कमेटी में अध्यक्ष रवि पांडेय के अलावा उपाध्यक्ष में सीमा देवी, बिनोद गुप्ता, सुनील मिश्रा तथा प्रभु विश्वकर्मा, महामंत्री में गौतम भारती व राजेश सोनी, मंत्री में संदीप कसेरा, अंजू देवी, मंजीत सिंह, बिशुन साव, कोषाध्यक्ष अनुभव भारती, सोशल मीडिया प्रभारी जीवन सोनी तथा मीडिया प्रभारी में सुबोध मिश्रा शामिल किए गए हैं। सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने इस नवगठि...