हजारीबाग, अगस्त 9 -- Hazaribagh News: हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को सरना स्थल, धुमकुड़िया, सरहुल मैदान, शहर आखरा, हजारीबाग में केंद्रीय सरना समिति जिला इकाई एवं आदिवासी छात्र संघ हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी समाज के बड़े-बुजुर्गों, महिला-पुरुषों, छात्र-छात्राओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से पूरा परिसर आदिवासी संस्कृति और परंपरा के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष महेंद्र बेक, आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुशील ओड़िया, कैथोलिक सभा के अध्यक्ष पीटर पॉल टोप्पो, सदस्य सीलास भेंगरा एवं आलोक टोप्पो तथा आदिवासी समाज क...