हजारीबाग, अगस्त 4 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सरकारी दर पर किसानों को रासायनिक उर्वरक यूरिया, डीएपी नहीं मिलने से महंगे दामों पर खरीदने को विवश हैं। वहीं दूसरी ओर प्रखंड खुदरा खाद विक्रेता संघ ने डिस्ट्रीब्यूटर से महंगे दाम पर उर्वरक मिलने को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर सरकारी दर पर उपलब्ध कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- खुदरा खाद्य विक्रेताओं ने डिस्ट्रीब्यूटर से सरकारी मूल्य पर यूरिया, डीएपी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनकिसानों की स्थिति किसान यूरिया का पैकेट जहां यूरिया 266 रूपये 50 पैसे के जगह पर चार साढ़े चार सौ और डीएपी 1350 रुपये के बदले दो हजार में खरीदने को विवश हैं। वही दूसरी तरफ खुदरा खाद विक्रेता संघ के सचिव अजय यादव का कहना है कि खाद डिस्ट्रीब्यूटर खुदरा विक्रेताओं को ऊंचे...