हजारीबाग, सितम्बर 4 -- Hazaribagh News: दारू प्रतिनिधिदारू प्रखंड अंतर्गत रामदेव पंचायत में सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए पंचायत की मुखिया झरना देवी के पुत्र एवं समाजसेवी प्रभात सिंह ने मानवीय पहल करते हुए अपने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत करवायी। डिपो चौक से कवालू तक सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। बारिश के मौसम में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार बाइक सवार एवं पैदल राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए समाजसेवी प्रभात सिंह ने पहल करते हुए अपने निजी खर्च से सड़क के गड्ढों को भरवाकर मरम्मत का कार्य कराया। सड़क मरम्मत का कार्य होते देख स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहन...