Hazaribagh News: सदर इंस्पेक्टर नंदकिशोर साहू को भावभीनी विदाई आशीष खाखा ने संभाला पदभार
हजारीबाग, जुलाई 2 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। सदर सर्किल इंस्पेक्टर नंदकिशोर साहू के सेवानिवृत्त होने पर सदर थाना परिसर में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह में उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया गया। विदाई समारोह में उपस्थित सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, बड़ाबाजार थाना प्रभारी मुकेश कुमार रजक, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा और कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक समेत सदर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि नंदकिशोर साहू एक कुशल और कर्मठ पदाधिकारी रहे। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान कई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया और विभाग के लिए एक आदर्श स्थापित किया। यह भी पढ़ें- पुलिस निरीक्षक व हवलदार को दी गई भावभीनी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.