हजारीबाग, जुलाई 21 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरगड्डा तक पहुंचने वाला रास्ता इन दिनों ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। हल्की-सी बारिश होते ही सड़क पानी और कीचड़ से भर जाती है, जिससे स्कूल पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चों को जान जोखिम में डालकर कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Munger News: मूसलाधार बारिश में महगामा स्कूल जलमग्न, कन्या मध्य विद्यालय बना टापू मूसलाधार बारिश में महगामा स्कूल जलमग्न, कन्या मध्य विद्यालय बना टापूसमस्या का पुराना इतिहास ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष बरसात के दौरान सड़क दलदल में बदल जाती है। कई जगहों पर घुटने तक कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे बच्चों के फिसलने और घायल होन...