Hazaribagh News: सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामफल सिंह गंभीर, रिम्स रेफर
हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: चौपारण, प्रतिनिधि। पाण्डेयबारा सेलहारा रोड स्थित चपरी के समीप सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामफल सिंह (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बरही ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रामफल सिंह सुबह अपने घर से निकलकर जीटी रोड पार कर रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया है, जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के रबिश सिंह, मनोज सिंह व अन्य ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.