Hazaribagh News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
हजारीबाग, अगस्त 27 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि। पदमा दिलदार मुहल्ला निवासी मन्नू कुमार भुइयां, पिता किशोर भुइयां, उम्र लगभग 27 वर्ष की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। इस खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मन्नू भुइयां अपनी बाइक से बरही से पदमा की ओर जा रहा था। इस बीच कदवा के समीप एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई जिससे वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाते ही पदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए हजारीबाग ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पदमा लाया गया जहां केवटा नदी तट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि कुछ महीनों बाद ही उसकी शादी होने वाली थी। कमाऊ पुत्र के खोने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.