हजारीबाग, जुलाई 30 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। रसोइयाधमना से बरही चौक तक सड़क जाम और बरही चौक पर अतिक्रमण को लेकर एसडीओ जोहन टुडू ने कार्रवाई शुरू की है। रसोइयाधमना टोल प्लाजा के पास बने अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। बरही चौक के आसपास अतिक्रमण और सड़क जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए मांस एवं मछली दुकान को अस्थायी रूप से पीएचईडी कैंपस में स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू की गई है। जेसीबी मशीन से पीएचईडी कैंपस की साफ-सफाई कराई गई। मांस मछली की दुकान बरही चौक पीएचईडी कैंपस में स्थानांतरित होने से जहां अतिक्रमण की समस्या दूर होगी वहीं सड़क जाम से भी निजात मिलेगी।प्रशासन यह भी पढ़ें- Banka News: बाराहाट मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन का चला डंडा की यह पहल बरही चौक में लंबे समय से बनी जाम की समस्या के समाधान की दिशा में एक महत...