Hazaribagh News: सड़कों की बदहाली को लेकर सदर विधायक से मिले भाजपा नेता
हजारीबाग, अगस्त 27 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुपम सिन्हा ने सदर विधायक प्रदीप प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने शहर की खराब सड़कों से आम लोगों को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए जल्द मरम्मत एवं निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार से फंड उपलब्ध नहीं होने के कारण सड़कों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है।अनुपम सिन्हा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की अधिकांश सड़कें करीब 10 वर्ष पूर्व ही पथ निर्माण विभाग को स्थानांतरित की जा चुकी हैं। इसके बावजूद सड़कों की बदहाली दूर करने में हो रही देरी चिंता का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.