Hazaribagh News: संवैधानिक अधिकारों की छीनने की हो रही कोशिश: जेपी पटेल
हजारीबाग, अक्टूबर 27 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। पूर्वी मंडल कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रखंड के सारुकुदर पंचायत में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया सह मंडल अध्यक्ष उत्तम महतो ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल शामिल हुए। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता के संवैधानिक अधिकारों को छीनकर लोकतंत्र को राजतंत्र में बदलना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और अब झारखंड में भी ऐसी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है, जबकि देश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। उन्होंने लोगों से भाजप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.