हजारीबाग, नवम्बर 6 -- Hazaribagh News: संत समाज की बैठक में अनायास जयंती मनाने का निर्णय बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कलहाबाद स्थित धर्मशाला में पोखीदास बाबा की अध्यक्षता में संत समाज की बैठक आयोजित की गई। संचालन संत यमुना साव ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 अगहन त्रयोदशी अनायास जयंती समारोह धूमधाम से कलहाबाद धर्मशाला में ही मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही समारोह को संपन्न करने हेतु चंदा इकट्ठा करने पर बल दिया गया। बैठक में डुमरकोल (बिहार) के महंत नागेन्द्र बाबा, कृष्णदेव प्रसाद, यमुना साव, कार्तिक बाबा,जुगल बाबा, सहदेव राणा, सहदेव प्रसाद, छोटी महतो, वासुदेव महतो, सुभाष प्रसाद, छोटी साव, बुलाकी साव, हरि साव, नेमचंदी साव, केशो महतो, लाक्षो महतो, परमेश्वर बाबा समेत आदि संत उपस्थित थे।---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...