हजारीबाग, अगस्त 27 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री दिगम्बर जैन पंचायत, के तत्वावधान में आयोजित में 16 दिवसीय श्री 1008 शांतिनाथ महामंडल विधान श्रद्धा, भक्ति, उमंग और उत्साह के साथ अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 28 अगस्त को इस पावन विधान का भव्य समापन होगा। यह भी पढ़ें- नवनिर्मित जैन मंदिर में नौ वेदियों का भव्य शिलान्यास समारोह आज सेधार्मिक आयोजन का महत्व 16 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन प्रातःकाल भगवान श्री 1008 शांतिनाथ की प्रतिमा का अभिषेक एवं शांतिधारा, तत्पश्चात प्रतिष्ठाचार्य पंडित दीपक जी शास्त्री के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक पूजन-पाठ एवं 120 अर्घ्यों के साथ भगवान की आराधना की गई। मधुर भजनों, संगीत, ढोलक, तबला एवं अन्य वाद्ययंत्रों की भक्तिमय स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह ...