Hazaribagh News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव धर्मशाला में अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ, शनिवार को होगा मटका फोड़
हजारीबाग, सितम्बर 4 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधाकृष्ण चेतना न्यास यादव धर्मशाला में अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ हुआ। इसके पूर्व भगवान श्रीकृष्ण की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। अखंड हरि कीर्तन के शुभारंभ के साथ भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के जयकारे लगाए गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर राधाकृष्ण चेतना न्यास यादव धर्मशाला को फूल पत्तियों और गुब्बारों से सजाया गया। शनिवार को अखंड हरि कीर्तन के समापन के बाद मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि होंगे सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज कुमार यादव,जिला परिषद के अध्यक्ष उमेश मेहता, जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव एवं जनप्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Simdega News: जन्माष्टमी को लेकर भक्तों में उत्साह अखंड हरि कीर्तन और दही हांडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.