Hazaribagh News: श्रावणी पूर्णिमा पर मां कल्याणकारी मंदिर में लगे भोलेनाथ के जयकारे
हजारीबाग, अगस्त 29 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर न्यू एरिया पहली गली स्थित मां कल्याणकारी मंदिर में भक्तिमय माहौल रहा। सुबह से श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और विधिवत पूजन किया। पंचोपचार एवं षोडशोपचार विधि से पूजन के बाद दुग्धाभिषेक किया गया। शाम 7:30 बजे से भजन संध्या आयोजित हुई। सीतांशु शिवम, योगी बाबू, डॉ सुरेश, केशव मेहता, राजीव कुमार, उमेश कुमार, जया मिश्रा, माला देवी, प्रदीप यादव एवं उमेश केसरी ने भजनों की प्रस्तुति दी। तबले पर शंकर कुमार मिश्रा, नाल पर अशोक कुमार, हारमोनियम पर डॉ सुरेश और झांझ-मंजीरा पर डिसूजा ने संगत दी। संचालन प्रदीप पाठक ने किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.