हजारीबाग, नवम्बर 9 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग में जैन धर्मावलंबियों ने कार्तिक अमावस्या पर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। जैन मान्यता के अनुसार इसी पावन दिन 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने पावापुरी में शरीर का त्याग कर मोक्ष प्राप्त किया था। इसी रात्रि में उनके प्रमुख गणधर गौतम स्वामी को केवलज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस अवसर पर जैन मंदिरों में प्रातःकाल अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में श्रद्धापूर्वक निर्वाण लाडू अर्पित किया, जो आत्मा की सर्वोच्च उपलब्धि और अनंत सुख की प्राप्ति का प्रतीक है। मीडिया प्रभारी विजय जैन लुहाड़िया ने बताया कि जैन समाज के लिए यह पर्व बाहरी रोशनी के साथ-साथ आत्मचिंतन, संयम और अज्ञान रूपी अ...