हजारीबाग, जुलाई 11 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के खरना पंचायत अंतर्गत बारा गांव में जंगली हाथी के हमले में जान गंवाने वाले बुजुर्ग के आश्रितों को वन विभाग की ओर से कुल 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। विभाग ने तत्काल सहायता के रूप में एक लाख रुपये उपलब्ध करा दिया है, जबकि शेष नौ लाख रुपये पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिए जाएंगे। घटना शुक्रवार रात की है।

घटना का संदर्भ बारा गांव निवासी भुनेश्वर महतो (73), पिता स्व. मित्तल महतो, रात करीब नौ बजे घर से करीब 100 मीटर दूर उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर की ओर शौच के लिए गए थे। इसी दौरान जंगली हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हाथियों ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमले में शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

मौका...