Hazaribagh News: शिव भक्तों की सेवा में बांटे रेन कोट
हजारीबाग, अगस्त 20 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । सावन मास के पावन अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग ने देवघर जा रहे 150 से अधिक कांवड़ियों और शिवभक्तों के बीच रेनकोट का वितरण किया। बारिश के बीच श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए भारत माता चौक के समीप यह सेवा कार्य किया गया, जिससे वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने इसे सौभाग्य बताते हुए सेवा का सिलसिला जारी रखने की बात कही। वहीं, अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची भक्ति है। इस सराहनीय पहल के दौरान रितेश खंडेलवाल, जयप्रकाश खंडेलवाल, विकास केशरी, प्रणीत जैन, सेजल सिंह, वर्षा डे, मोहम्मद ताजुद्दीन और राजेश जैन समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.